Let’s travel together.

भगवान श्रीराम के आदर्श को आत्मसात करें – शिवराजसिंह चौहान

0 177

– बेगमगंज में दशहरे पर 51फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
दशहरा का पर्व हर्षोल्लास ओर उत्साह से सनातन धर्मालंबियों द्वारा मनाया गया।
चल समारोह बजरिया मंदिर से दर्जनों अखाड़ों के जांबाज खिलाड़ी लेजम-झांझर डीजे एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ मुख्य मार्ग से निकले। साथ में आगे रथ पर सवार श्रीराम -लक्ष्मण अपनी सेना के साथ और पीछे रावण अपनी सेना चल रहे थे।
मुस्लिम समुदाय द्वारा भी जगह -जगह स्वागत के साथ शीतल जल की व्यवस्था की गई थी।

शाम को दशहरे के चल समारोह दशहरा मैदान पर पहुंचा। जहां पर सभी आखड़ों के खिलाड़ियों द्वारा अपने -अपने उस्ताद -खलीफा के मार्गदर्शन में हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करके खूब वाहवाही ओर पुरुस्कार बटोरे।

आकर्षक का केंद्र हनुमान जी , शेर , गोरिल्ला के रूप धारण किए पात्र रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उदबोधन में सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श को आत्मसात करने के साथ अपने जीवन को उच्च चरित्रवान बनाते हुए राष्ट्र को समर्पित करने के साथ समाज का भी भला करें। रावण के रूप में अंहकार ओर बुराई का अंत करने की परंपरा हमें यही संदेश देती है कि हम अच्छाई का रास्ता अपनाए ओर समाज में व्यप्त कुरीतियों का नाश करें ओर आज सभी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प ले ताकि हमारा देश आर्थिक रूप से विश्व में सबसे आगे हो।उन्होंने भारत सरकार द्वारा किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने के साथ उनके हित में काम करने की बात कही।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि विधायक देवेंद्र पटेल , पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं एवं दशहरा मैदान के विकास कराने की केंद्रीय मंत्री चौहान से मांग रखे जाने पर उन्होंने विचार के साथ पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
मंचासीन अतिथियों का हिंदू उत्सव समिति केअध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर सहित पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
अंत में श्रीराम सेना एवं रावण सेना के युद्ध में श्रीराम सेना के विजय होने के उपरांत 51 फिट ऊंचे बने रावण के पुतले का दहन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811