मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर दीवानगंज चौकी के पास स्थित कुलहड़िया गांव के मोड पर तड़के करीब सुबह 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार कुलहाड़िया गांव के पास देर रात सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर एक युवक बाथरूम के लिए रुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा ट्राला, सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होते हुए पहले दो मवेशियों को अपनी चपेट में लिया फिर खड़ी बाइक को कुचलता हुआ सीधे खेत की ओर उतर गया। ट्राला घर के बिल्कुल नजदीक आकर रुक गया।

गनीमत रही कि ट्राला घर में नहीं घुसा, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुर्घटना से बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।वही दोनों मवेशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बाइक मालिक और ट्राला चालक के बीच समझौता हो गया। इस कारण दीवानगंज चौकी पर किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। 3 महीने के अंदर 15 किलोमीटर रोड पर दीवानगंज के आसपास 50 मवेशी से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
बता दे की हाईवे 18 पर रोजाना तीन से चार दुर्घटनाएं होना हम बात हो गई है। 24 घंटे के अंदर ही इस मार्ग से 10 से 12 हजार वहां डेली निकलते हैं इसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। तीन दिन में ही दीवानगंज के 3 किलोमीटर मार्ग पर चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।