-ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर निशुल्क दवाई ली
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में पीपल्स कॉलेज ऑफ मेडिसिन साइंस एवं रिचार्ज सेंटर भोपाल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दीवानगंज में गुरुवार को लगाया गया। जिसमें दीवानगंज, अंबाडी,सेमरा , बरजोर पुर, नरखेड़ा,सरार, सहित आसपास के गांव के ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई गई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की कमी, चक्कर आना,खांसी, जुकाम, कमजोरी , बुखार यदि के मरीज ज्यादा संख्या में पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर डॉक्टर द्वारा उचित दवाई वितरित की गई। शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलता रहा।

शिविर में आए हुए डॉक्टर ने बताया कि जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की नियमित सभी जांचें करानी चाहिए। जांच कराने से बीमारी का पता चल जाता है और समय पर उस बीमारी का इलाज हो जाता है जिससे आगे बीमारी नहीं बढ़ती है।