विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
गौहरगंज थाना अंतर्गत ग्राम रक्षा समिति अध्यक्ष राहुल वर्मा को बनाया गया है। राहुल वर्मा की फोटो कॉपी की दुकान है एवं अफज़ल हुसैन (अक्कू) राहुल से पहले अध्यक्ष थे। राहुल वर्मा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं एवं मृदुभाषि हैं। राहुल वर्मा की छबि को देखते हुए उन्हें ग्राम रक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त अवसर पर औबेदुल्लागंज अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यलय बुलाकर सत्येंद्र वर्मा, यश लोवंशी, अभी लोवंशी, करण राजपूत, सौरभ लोवंशी, शिव लोवंशी, जितेंद्र वर्मा (मनफूल) राज लोवंशी आदि के सामने न्युक्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर थाना प्रभारी गौहरागंज एवं समस्त स्टॉफ द्वारा राहुल वर्मा को माल्यार्पण कर बधाइयाँ दी गईं। बता दें कि ग्राम रक्षा समिति, विशेष रूप से जम्मू कश्मीर में स्थानीय निवासियों को आपराधिक गतिविधियों का मुकाबला करने और अपनी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने के लिए एक पुलिस व्यवस्था है हालांकि, कुछ क्षेत्रों में इसका उद्देश्य स्थानीय अपराधों पर नियंत्रण और सामाजिक बुराइयों को दूर करना होता है। प्राप्त जानकरी के ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किसी एक विशेष वर्ष में नहीं हुआ था, बल्कि यह मध्य प्रदेश में ग्राम तथा नगर रक्षा समिति अधिनियम 1999 के तहत एक औपचारिक संस्था बनी, जिसके बाद इसमें कई बार पुनर्गठन और सुधार हुए हैं। यह समिति गांव में पुलिस और समुदाय के बीच सहयोग बढ़ाकर सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करती है।