देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर परिषद सांची द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री शैतान सिंह लोधी ने व्यापारी बंधुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। तथा नगर के व्यवसाईयों को नगर स्वच्छ बनाए रखने का अनुरोध किया।इस अवसर पर नगर परिषद कर्मचारी एवं स्वच्छता अभियान से जुडे एनजीओ के लोग भी शामिल थे।