Let’s travel together.

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 147

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह रघुवंशी एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में बरेली तहसील के सैकड़ों किसानों ने वेयरहाउस के अधिकारियों की लापरवाही एवं किसानो को मूंग तुलाई बिजली पानी,समय पर खाद उपलब्ध न होना समय पर तोल न होना बिजली नहीं मिलना आदि समस्याओं से सम्बंधित समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम आफिस के समक्ष नारेबाजी करते हुए सौंपा।
6 सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन दिया

पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने ज्ञापन के साथ वताया किसानों को मूंग के भुगतान के पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।
डीएपी खाद की होने वाली कालाबाजारी पर सख़्त कार्यवाही हो, एवं किसानो को लंम्बी लम्बी कतारों में न लगना पड़े ऐसी व्यवस्था बनायी जाये।
बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए

यहभी कहा कि किसानों को बिजली समस्या से हमेशा परेशान रहना पड़ता है समय पर बिजली नहीं मिलती है।खरगौन राजबाड़ा पीटर में 10घंटे बिजली की आपूर्ति की जायें।

नर्मदा वेयरहाउस के द्वारा मूंग का समय पर विलिग न करना
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह रघुवंशी ने वताया कि ग्राम सर्रा में सेवा सहकारी समिति छुछार स्थित वेयरहाउस में ई-उपार्जन पर किसानों के द्वारा मूंग की तुलाई कराई गयी थी उन किसानों को आज तक विल नहीं दिये गये है।
मूंग तुलाई कर वेयरहाउस में पड़ी हुई है।इस विषय में पहले भी अवगत कराया जा चुका है।इस समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया। किसानों ने बताया कि अंतिम विलो का भुगतान नहीं हुआ 29 जुलाई से 31जुलाई तक होने वाली अतिवर्षा के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई जिससे नदी नाले उफान पर आ गये इस कारण 3दिन तक वेयरहाउस वंद रखा गया।जिससे 37किसानो की सिलाइट की अंतिम तिथि निकल गई इस कारण किसानों के विल जनरेट नहीं किये।
किसानों ने उपरोक्त समस्याओं का शीध्र समाधान निश्चित समयावधि में किये जाने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जायेंगे।जिसकी समस्त जबआबदएहई प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में राजाराम, अभिषेक राजपूत, रणजीत सिंह,मुतीव खां, मेहरबान सिंह,महेश कुमार, कुंजीलाल,मर्दन सिंह, सुरेश कुमार,रामेति,आदि थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811