स्वच्छता अभियान के साथ लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
सी एल गौर रायसेन
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं पूरे विश्व के लोकप्रिय जननेता नरेंद्र मोदी जी के आज 17 सितंबर को जन्म दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में उनका जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ विभिन्न स्थानों पर रक्तदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे जहां भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक गण भी रक्तदान कर सकेंगे। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जैसे स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधा रोपण अभियान, दिव्यांग जनों का सम्मान, प्रबुद्ध नागरिक गणों से संवाद, आदि विविध कार्यक्रम सेवा पखवाड़े में शामिल किए गए हैं, जो कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 17 सितंबर जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं उनकी जिम्मेवारी भी हमने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दे दी है जो कि निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करेंगे, उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस सेवा पखवाड़े में जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उन्हें पूरी लगनशीलता के साथ सेवा भाव से कार्यक्रमों को संचालित करना है।उन्होंने नागरिक गणों से भी सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करने का आग्रह किया है।