मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत अंबाडी के नाले पर पंचायत द्वारा लोहे की रेलिंग लगाई गई है। ताकि बारिश में हादसों को रोका जा सके वही रेलिंग के ऊपर लोहे कि चादर लगाकर उस पर खूबसूरत पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। ताकि ग्रामीण इस संदेश को देखकर खुशी अपने गांव को स्वच्छ रखें।
अंबाडी सरपंच ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग पर पुलिया बनी हुई है यहां पर कई ग्रामीण से कचरा फेंकने की मना करने के बावजूद भी कचरा फेक रहे थे। बारिश के समय कचरा गीला होने के कारण चारों ओर बदबू आ रही थी। जिससे ग्रामीण सहित आने जाने वाले अन्य गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे थे। इसी पुलिया से अंबाडी के पहाड़ और दीवानगंज के पहाड़ सहित अन्य जगह से पानी इकट्ठा होकर पुलिया के ऊपर से बहने लगता है। मुख्य मार्ग होने के कारण कई ग्रामीण पुलिया के ऊपर पानी होने के बावजूद भी निकलते है। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाकर उस पर लोहे की चादर कसकर उसके ऊपर स्वच्छता का संदेश लिख दिया है। ताकि ग्रामीण इस जगह पर अब कचरा ना फेक। और कभी हादसा ना हो सके। हादसा हो भी तो पाइप के द्वारा रोका जा सके। यह कदम दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा। इसके अलावा, नाले के पास सड़क पर कचरा फेंकने की आदत भी आम हो गई थी। रेलिंग लगने के बाद यह अव्यवस्था भी रुकेगी, जिससे गांव का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा। गांव में जहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा है वहां पर इसी तरह से पाइप की रेलिंग लगाई जाएगी ताकि क्षेत्र में हादसों को रोका जा सके। और गांव को स्वच्छ रखा जा सके।