Let’s travel together.

एसडीएम ने स्कूलों के निरीक्षण में मोबाइल की आदत छुड़ाने के लिए अखबारों की व्यवस्था करने दिए निर्देश

0 165

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 
एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा आज स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। नगर के सीएम राइज प्राइमरी स्कूल गंभीरिया का औचक निरीक्षण किए जाने पर छात्रों की संख्या के मद्देनजर कक्षाओं में स्थान कम होने पर बीईओ एवं बीआरसी को फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस स्कूल में 205 विद्यार्थियों पर 6 शिक्षक पदस्थ मिले। प्रधानाध्यापक ममता साहू को स्कूल की बेहतरीन साफसफाई , अच्छी पढ़ाई के साथ सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने और जाने के भी निर्देश दिए।

ग्रामीण अंचल के महुआखेड़ा कला गांव में बीआरसी अर्जुनसिंह सिसोदिया को साथ लेकर पीएमश्री हाई स्कूल महुआखेड़ा का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने देखा कि स्कूल में कक्षा 1 से 10 वीं तक दर्ज विद्यार्थियों 336 पर पदस्थ 13 शिक्षकों में एक हिंदी शिक्षक लालजी शर्मा 2 जुलाई से एवं कम्प्यूटर स्ट्रेक्चर श्रीमती भावना करण भी 1 जुलाई से मेडिकल अवकाश पर मिले। स्कूल में 8 नियमित शिक्षक एवं 5 अतिथि शिक्षक पदस्थ है , फिर भी हिंदी विषय पढ़ाने एवं कम्प्यूटर चलाने वाला कोई नहीं होने पर पदस्थ शिक्षकों में से ही किसी एक को हिंदी पढ़ाने के लिए तैनात करने के निर्देश प्राचार्य नंदलाल बरकरे को देते हुए व्यवस्था सुधारने एवं नियमित पढ़ाई सहित विद्यार्थियों से मोबाइल छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए ई-उपवास का संकल्प दिलाने के बाद उनसे पढ़ाई के संबंध में भी चर्चा की ।
इसके अतिरिक्त स्कूल मैदान एवं छात्राओं के लिए टॉयलेट व कक्षाओं की भी नियमित सफाई कराने के निर्देश के साथ विद्यार्थियों को खाली समय में सभी न्यूज पेपर उपलब्ध कराने की बात करते हुए कहाकि अखबारों को पढ़ने की आदत से बच्चों में मोबाइल की आदत छूटेगी ओर उनकी जनरल नॉलेज बढ़ेगी।

ग्राम ध्वाज में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भोजन में मोटी रोटी के स्थान पर पतली ओर अच्छी सिकी हुई रोटी देने , पेयजल व्यवस्था करने एवं केंद्र पर टीवी उपलब्ध है लेकिन बिजली नहीं होने पर बिजली की व्यवस्था कराने के भी निर्देश देते हुए कार्यकर्ता एवं सहायिका को समय पर सभी दर्ज बच्चों को सुरक्षित केंद्र पर लाने और छोड़ने की व्यवस्था करने को कहा।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अब समय -समय पर सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे ताकि व्यवस्था चाकचौबंद रहे और विद्यार्थियों को समय पर अच्छी शिक्षा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811