Let’s travel together.

बच्चों के लालन-पालन में अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पर हुई कार्यशाला

0 123

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी के पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में संगत संस्था द्वारा बच्चों के शुरुआती 1000 सुनहरे दिवस विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों के महत्व, उनके समग्र विकास के आवश्यक घटकों और लालन-पालन में डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. निकिता पाठक और अंशिका खात्री ने वीडियो और उदाहरणों के माध्यम से सरल व सहज तरीके से बताया कि कैसे डिजिटल साधनों का उपयोग कर बच्चों के पालन-पोषण से संबंधित संदेश आम परिवारों तक पहुँचाए जा सकते हैं।

ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की देखभाल में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण और देखभाल की सही जानकारी परिवार तक पहुँचाना आवश्यक है।

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ अरुणा गरुण तथा सुपरवाइजर दीपा भी मौजूद रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगत संस्था के डायरेक्टर डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. अनंत भान, डॉ. नित्याश्री, हर्षिता यादव, संध्या पिल्ले, रोहित राय, श्रेता दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. निकिता पाठक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, हिंदू समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी     |     दसई में बारिश के बीच बालक के अंतिम संस्कार तस्वीरें वायरल     |     दसई में 2 अगस्त से आयोजित होगा सात दिवसीय ‘विशाल स्वास्थ्य शिविर     |     दसई में नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत     |     कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केंद्र पगनेश्वर का निरीक्षण     |     साप्ताहिक हाट बाजार बदहाल, मूलभूत सुविधाओं का अभाव:बारिश में कीचड़-पानी से परेशानी     |     मनुष्य जब केवल अर्थ की चिंता छोड़कर परमार्थ के मार्ग पर चलता है, तभी उसका जीवन बनता हे सार्थक-मुनि श्री चंद्रसागर महाराज     |     घर मे बंधी भैंस पिकअप मे ले गए ।पुलिस की सक्रियता से पुलिस ने पिकप पकडी भैंस की बरामद     |     जान से मारने की धमकी को लेकर किन्नरों ने सौंपा थाना प्रभारी को ज्ञापन      |     सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811