Let’s travel together.

शिक्षा के क्षेत्र में सूखा करार के बढते कदम कर रहे मिसाल कायम

0 70

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

सांची से लगभग तीन किमी दूर स्थित सूखा करार जो कभी अपने नाम से बदनाम हुआ करता था आज वही सूखा करार ने अपनी जागरूकता के चलते अपने तमाम पुराने रितिरिवाज से पल्ला झाड़ते हुए आज शिक्षा के क्षेत्र में अपने बहुयामी कदम बढा लिये हैं तथा आज इस गांव की पीडी पूरी तरह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढकर गांव का नाम रोशन कर रहे है ।
जानकारी के अनुसार सांची से लगभग तीन किमी दूर स्थित एवं गांव सूखा करार अपने ऊपर बदनामी की चादर लपेटे हुए था तथा इस गांव का पेतृक व्यवसाय नृत्य एवं वैश्यावृत्ति के रूप में जाना जाता था तब इस गांव में लोग बाहर से आकर रंगरेलियां मनाने में पीछे नहीं थे इसके साथ ही इस गांव में लोगों मे जागरूकता का अभाव एवं शिक्षा का अभाव हुआ करता था तथा लोग नशे की लत के शिकार हुआ करते थे।हालांकि इस गांव को जागरूक करने में तत्कालीन कलेक्टर ने भी काफी जागरूक करने का प्रयास किया ।अब इस गांव के लोग जागरूक हुए एवं गांव के ही अनेक लोगों ने अपनी पीडी को शिक्षित करने का बीडा उठाया ।एवं गांव के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई ।शासन ने यहां एक स्कूल भवन पंचायत के माध्यम से निर्मित कराया तथा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रण कर लिया ।आज इस गांव से प्राचीन रितिरिवाज एवं अपने पेतृक कुरितियों को त्याग कर नया सबसे शिक्षित गांव बना डाला इस गांव के हर घर का बच्चा शिक्षा से जुड गया तथा अनेक बच्चों ने शिक्षा ग्रहण कर बडी बडी शासकीय नौकरी में अपना योगदान दे रहे है तथा अनेक बच्चों ने खेल के क्षेत्र में आगे बढते हुए प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाते हुए अनेक मेडल जीतने का सौभाग्य प्राप्त कर लिया ।इस गांव के लोगों ने अपने कदम राजनीति में भी आगे बढाते हुए इस गांव को शिक्षित करने में कोई कौर कसर नहीं छोडी इस गांव की पहली सरपंच बनी कृष्णा बाई ने इस गांव का नक्शा बदलने की जद्दोजहद शुरू की इसके बाद वर्तमान में इस गांव के सरपंच के रूप में एक शिक्षित युवा अरविन्द कुमार को पंचायत में सरपंच चुना गया ।युवा होने के कारण इस गांव के कायाकल्प बदलने का अरविन्द ने बीडा उठाया तथा शिक्षा के क्षेत्र में गांव का बच्चा बच्चा स्कूल की दहलीज तक पहुंच गया हालांकि गांव के ऐसे अनेक लोग आगे बढकर इस गांव के लोगों को जागरूक करने में पीछे नहीं रहे तथा गांव के लोगों की मेहनत रंग लाई एवं अपने पुराने रितिरिवाज की बलि चढाकर इस गांव का नक्शा ही बदल डाला इस गांव के लोग पंचायत मे पंच के रूप में भी आगे बढाने में अपना सहयोग कर रहे है ।सरपंच अरविंद ने इस गांव में नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने में सफलता प्राप्त कर ली ।तथा गांव का हर बच्चा स्कूल की चौखट पहुंचने अनिवार्य कर दिया गया ।किसी समय इस स्कूल में मात्र दस बारह बच्चे हुआ करते थे अब स्कूल का उन्नयन भी कर दिया गया तथा बच्चों की संख्या दोसो के पार हो चुकी हैं तथा स्कूल में स्वयं शिक्षित युवा सरपंच शिक्षा का समय समय पर अवलोकन करते रहते है ।बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में बढते कदम को ओर अधिक बढाने के लिए एक बनारस के अजीत सिंह ने भी इस गांव में डेरा डाल कर स्कूल के अतिरिक्त समय में सभी बच्चों को गुडिया सेंटर के नाम से प्रतिदिन निशुल्क शिक्षा देने का बीडा उठाया तथा खेलकूद की गतिविधियों को और आगे बढाने के कदम उठाए इसमे सरपंच अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा इस गांव की युवतियों को बच्चों को शिक्षित करने तथा खेलकूद कराने अजीत सिंह ने अपने व्यय से व्यवस्था जुटाई गई ।गांव में ही खेलकूद हेतु बडा मैदान तैयार किया गया ।इस प्रकार तह गांव शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी हो गया है यही कारण है जागरूक सरपंच होने के कारण उचेर ग्राम पंचायत सरपंच को विगत दिनों सरपंच संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस मामले में सरपंच अरविंद कुमार कहते है कि अब यह गांव पुराना गांव नहीं रहा हम अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर गांव के हर घर के बच्चे को शिक्षित करने का ठान लिया है तथा हम सभी लोगों ने मिलकर गांव को पूरी तरह शिक्षित करने का मन बना लिया है इसके साथ ही हमनें गांव भर मे नशामुक्ति जागरूक अभियान चलाकर लोगों को नशे की लत से दूर कर लिया तथा हमारे गांव के लोग अब मेहनत कर अपने जीवन की गाडी चला रहे है तथा हम अपने पंचायत क्षेत्र को विकास का जामा पहनाने की जुगत में है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811