Let’s travel together.

शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर  में पर्युषण के चौथ दिन उत्तम शौच धर्म का पालन 

0 42

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज भवानी चौक पर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्यूषण पर्व के चौथे दिन व्रतियों ने उत्तम शौच धर्म का पालन करते हुए आत्मा को शुद्ध करके जितना मिला उसमें खुश रहने की प्रवृत्ति को अंगीकार किया। दसलक्षण पर्व पर नगर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। कई प्रकार से पूजा अर्चना और विधान किए जा रहे हैं। उत्तम शौच धर्म का पालन करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने थाल सजाकर पूजा अर्चना की।

शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दीवानगंज में सुबह के समय बड़ी संख्या में दसलक्षण व्रत का पालन कर रहे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विशेष चौकियों पर पूजा अर्चना और विधान किया। उन्होंने पर्यूषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म का पालन करते हुए इस धर्म के संदेश आत्मा को शुद्ध करके जितना मिला है उसमें ही खुश रहने को अंगीकार किया। श्रद्धालुओं को जैन धर्म में उत्तम शौच का संदेश मन को निर्मल रखकर प्रभु की कृपा मानकर जितना दिया उसमें संतुष्ट रहने का है।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवानगंज भोपाल ट्रस्ट अंतर्गत आता है। मंदिर में सबसे पहले विधान संजय जैन ,संगीता जैन ने किया दूसरा विधान महेश जैन, अजय जैन देहरी वालों के द्वारा परिवार सहित किया गया। विधान के दौरान संजय जैन द्वारा 1001 की रसीद कटवाई गई। इस दौरान पुजारी सुरेश जैन , भोपाल से संजय जैन , संगीता जैन, देहरी से महेश जैन , अंबाडी से अजय जैन , विजय जैन महेश जैन सुनील जैन राजकुमार जैन ऋषभ जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811