Let’s travel together.

शिवपुरी विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का किया वितरण

0 54

– मेडिकल कॉलेज में नवाचारों का हुआ शुभांरभ

– श्योपुर और सिंगरौली के नए मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में कार्यक्रम का श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी सहित पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण हुआ। मेडिकल कॉलेज शिवपुरी बतौर मुख्य अतिथि विधायक देवेन्द्र जैन, अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस की अध्यक्षता सहित चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि, सर्जरी विभागाध्यक्ष अनंत राखोंडे, कम्यूनिटी मेडिसिन विभागायध्यक्ष डॉक्टर राजेश अहिरवार, विभागाध्यक्ष डॉक्टर पंकज शर्मा,आयुष्मान नोडल डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल सहित वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम के में 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण के साथ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत नवाचारों का शुभांरभ भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेन्द्र जैन का कहना था कि इस पहल से प्रदेश सहित शिवपुरी में चिकित्सा अधोसंरचना, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और तकनीक आधारित सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा। इसके साथ आयुष्मान जन आरोग्य योजना पर विस्तृत चर्चा की।

अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में तकनीकी सशक्तिकरण का नया अध्याय जोड़ते हुए स्मार्ट चैटबॉट (आयुष्मान एवं सखी) का शुभारंभ के साथ यह चैटबॉट आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करने का आसान माध्यम बनेगा। इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी मजबूती को सुदृढ़ किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811