Let’s travel together.

गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां शुरु, कार्यक्रम की रुपरेखा तय

0 185

बड़ा बाजार में होगी लाल बाग के राजा की धूम

अभिषेक असाटी बकस्वाहा 

27 अगस्त से आयोजित होने वाले गजानन महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर है इस वर्ष नगर के बड़ा बाजार में आयोजित होने वाले गजानन महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है जो नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बकस्वाहा के राजा – श्री गणेश दादा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के तत्वाधान में नगर के बड़ा बाजार में आयोजित गजानन महोत्सव के पंडाल में शोभायमान लाल बाग के राजा की 10 फिट लंबी प्रतिमा हेतु विशाल पंडाल, आकर्षक साज – सज्जा की तैयारियां जोरों पर है तो समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने समस्त विभागों की उपस्थिति हेतु विभाग प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

समिति द्वारा तय विशेष आयोजनों में प्रतिदिन 8:00 बजे महाआरती, दिनांक 27 अगस्त को भव्य-दिव्य कलश यात्रा, दिनांक 28 – 29 को डांडिया व गरबा महोत्सव प्रतियोगिता, दिनांक 3 – 4 व 5 सितंबर को माँ अन्नपूर्णा पूजन उपरांत 8 सितंबर को कार्यक्रम समापन एव प्रसाद वितरण कार्यक्रम तय किया गया है तो वही समिति द्वारा तय दैनिक रूपरेखा अनुसार मंगलमय भक्ति प्रसंग में 27 अगस्त को भव्य कलश यात्रा, सप्त दिवसीय कथा प्रारंभ सहित भागवत पुराण व गजानन सरकार की बैठकी, 28 अगस्त भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति, सुकदेव पारीक्षित सवांद, बराह अवतार सहित माताओं बहनों द्वारा गरबा प्रस्तुति, 29 अगस्त विदुर प्रसंग, कपिल देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत प्रसंग सहित गरबा प्रस्तुति, 30 अगस्त अजामिल चरित्र, प्रहलाद चरित्र, गजग्राह प्रसंग, समुद्र मंथन, वामन चरित्र, रामकृष्ण जन्म व क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा बुन्देली भजन संध्या, 31 अगस्त श्री कृष्ण बाल लीला, गिर्राज पूजन, माखन चोरी, छप्पन भोग सहित दही हांडी व मटकी फोड़ कार्यक्रम, 1 सितंबर महराज प्रसंग, मथुरा लीला, द्वारका प्रवेश, कृष्ण रुकमणी विवाह सहित आर्केष्ट्रा – भजन संध्या प्रस्तुति, 2 सितंबर द्वारका लीला, सुदामा कृष्ण प्रसंग, सुकदेव विदाई, भागवत पूजन सहित धार्मिक लोक नृत्य एवं भजन प्रस्तुति, 03 भोलेनाथ की बारात सहित आकाशवाणी कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति, 4 सितंबर रुद्राभिषेक व जलबिहार सहित भक्त माल कथा, 5 सितंबर गणेश महिमा एवं प्रियता सहित भक्तमाल कथा, 6 सितंबर हवन – पूजन व पूर्णाहूति, गौदान गणेश विसर्जन सहित प्रसाद वितरण कार्यक्रम तय किए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811