Let’s travel together.

बेगमगंज के कलेक्टर बेटे का जगह -जगह हुआ स्वागत

0 479

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज तहसील के दूरस्थ गांव देहगवां निवासी किसान व व्यापारी महेंद्र कुमार जैन के पुत्र अभि जैन का 2024 यूपीएससी में 34 वां स्थान हासिल करके देश के सबसे सम्मानितन कलेक्टर पद शुशोभित करने पर आज प्रथम नगरागमन पर जगह – जगह पुष्प मालाओं से पूर्व नपाध्यक्ष शिखर चंद्र जैन , राजकुमार जैन प्रिंस एडवोकेट , जयकुमार जैन , राजेंद्र जैन , मुकेश जैन , रानू जैन , भानू जैन , सुरेश ताम्रकार , उनके बड़े पापा निर्मल जैन सहित पांचों पुत्रों एवं नगर के अन्य लोगों ने स्वागत किया।
वहीं पूर्व शासकीय अधिवक्ता बद्रीविशाल गुप्ता के निवास स्थान पर भी उनकी भव्य अगवानी के साथ उन्होंने ने परिजनों एवं अधिवक्ता साथियों के स्वागत किया ।
इस अवसर पर कलेक्टर अभि जैन ने बताया कि मम्मी -पापा का सपना उन्हें बहुत ऊंचाई पर देखने का था। पारिवारिक पृष्ठभूमि ठेठ ग्रामीण अंचल की होने के कारण बचपन में पहले तो उन्हें लगता था कि पापा की तरह ही व्यापार करना होगा लेकिन पापा का सपना अपने बच्चों को बहुत ऊंचाई पर होने का था तो वो हम दोनों भाइयों ने साकार करके उनका कर्ज उतारा है।
जीवन में सभी स्टूडेंट्स कुछ ना कुछ करते हैं लेकिन पाता वो ही जो लीक से हटकर कुछ कर गुजरते है। जीवन में मुश्किल कुछ भी नहीं है , उसे पाने की जिद ओर जुनून से अपना निर्धारित लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ओर मैंने भी कर दिखाया।
बेगमगंज उनकी जन्मभूमि है लेकिन भोपाल कर्मभूमि है।
भविष्य में ईमानदारी और निष्पक्षता से देश सेवा के साथ पीड़ित ओर शोषित लोगों की निस्वार्थभाव से सेवा करना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811