Let’s travel together.

सुल्तानगंज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, भक्ति और उल्लास से गुंजा नगर

0 98

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन 

रायसेन जिले के सुल्तानगंज में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झलकियों के साथ भव्य रूप में मनाया गया। सुल्तानगंज क्षेत्र की समस्त यादव समाज ने मिलकर भगवान के जन्मोत्सव का आयोजन किया। प्रातःकाल भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन कर झांकी सजाई गई, जिसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से भक्ति शोभायात्रा निकाली गई।

चल समारोह के दौरान डमरू, ढोल और मजीरा पार्टी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी। भजन मंडली और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। पूरा नगर “जय कन्हैया लाल की”, “हाथी-घोड़ा-पालकी” के उद्घोषों से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी के दर्शन करते हुए श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। भाजपा नेता नत्थूसिंह ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, बलराम सिंह ठाकुर,जयदीप पटेल समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता और सेन समाज ने स्टाल लगाकर फलाहार, शरबत और जलपान की व्यवस्था की, जिससे राहगीरों को राहत मिली।चल समारोह का समापन सुल्तानगंज बस स्टैंड पर हुआ, जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण सिंह यादव, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व नपा अध्यक्ष मलखान सिंह जाट,जिला पंचायत सदस्य राजा दिग्विजय सिंह यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव ने केवल यादव समाज को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जनमानस को एक साथ जोड़ दिया। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और जन्माष्टमी महोत्सव की भक्ति और उल्लास में शामिल हुए। मानो सुल्तानगंज की धरती स्वयं वृंदावन बन गई हो, जहां श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं की गूंज ने हर हृदय को भावविभोर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811