मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खेती और सतत आजीविका विकास पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला रायसेन के ग्राम पंचायत ग़ीदगढ़ से होते हुए बीतपुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विषय विशेषज्ञ के.के. नागर एवं राजेन्द्र तिवारी , शिवानी भाटिया ने किसानों को जैविक खेती के लाभ और तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी बताई गई। कार्यक्रम में 37 किसानों ने भाग लेकर जैविक खेती के विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत के सरपंच, , समिति के अध्यक्ष अमित चौहान और कई किसान, समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस तरह के कार्यक्रम से किसानों को नई दिशा और ज्ञान मिलता है, जो उनके जीवन और खेती के लिए बहुत उपयोगी होता है। लोकी, करेला, टमाटर, बैंगन जैसे सब्जियों के बीज संस्था द्वारा वितरित करने से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसान जैविक खाद का उपयोग करके स्वस्थ और ताजी सब्जियां उगा सकेंगे। यह एक अच्छा प्रयास है जिससे न केवल किसानों को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।