Let’s travel together.

सेवा भारती समिति सदस्यों का वार्षिक प्रशिक्षण संपन्न

0 149

उपेक्षित,पीड़ित समाज की सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य- श्री विमल त्यागी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेवा भारती की समिति सदस्यों का वार्षिक प्रशिक्षण संस्था के बनवासी छात्रावास पर संपन्न हुआ जिसमें प्रथम उद्घाटन सत्र में श्री नवल किशोर जी शुक्ला (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख एवं सेवा भारती मध्य भारत के प्रांत सह सचिव) जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने बताया की सेवा भारती बस्तियों में एवं किन के लिए कार्य करती है । इन बस्तियों में रहने वाले निवासियों के बीच में हम किन-किन तरीकों से सेवा कार्य कर सकते हैं,
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव ,सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों के अलग-अलग सत्र आयोजित किये गये जिसमें उनके कार्य एवं दायित्व की चर्चा की गई ।
तृतीय सत्र में श्री उमेश जी भदोरिया ( सेवा भारती मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) जी के द्वारा शताब्दी वर्ष में सेवा भारती का कार्य विस्तार एवं हमारा कार्य स्वावलंबी कैसे बने इस विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । जिसमें उन्होंने बताया कि सिलाई , ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती, गुलाल ,झालर ,चप्पल मशीन, प्लंबर ,लाइट फिटिंग, मैकेनिक आदि कार्यों के माध्यम से हम समाज के लोगों को स्वाबलंबी बना सकते हैं
चतुर्थ सत्र में श्री विमल जी त्यागी (सचिव सेवा भारती मध्यभारत प्रांत ) जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ , उन्होंने आगे बताया कि हम किस तरह से अपने सेवा कार्यों का और विस्तार कर सकते हैं एवं समाज के सभी प्रमुख लोगों को हम किस तरह से अपनी संस्था से जोड़ें,कल्याण मंत्र के साथ में प्रशिक्षण का समापन किया गया !
इसके बाद दो केन्द्रो का अवलोकन किया गया जिसमें एक 1995 से संचालित सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र तथा एक संस्कार केंद्र का अवलोकन किया गया ।
श्री उत्तम सिंह जी कुशवाह जिला उपाध्यक्ष ने बाहर से आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला सचिव श्री महिम भारद्वाज द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811