Let’s travel together.

“भारत योग शक्ति परिषद” द्वारा नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक विश्व-एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन”

0 118

 

सुरेन्द्र जैन रायपुर

बिलासपुर/ भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 21जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ “एक विश्व – एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र के सहयोग से प्रात:काल संपन्न हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता देकर योगाभ्यास किए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर प्रति दिन योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शुद्ध योग केंद्र की संचालिका मोनिका पाठक के द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातः 5:45 बजे से 6:45 बजे तक चले इस सत्र में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया गया। बाल अनुदेशक शांभवी शर्मा एवं सार्थक अग्रवाल ने निर्देशानुसार प्रोटोकॉल करवाया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मदन पाठक एवं मंजुलता पाठक ने कविता के द्वारा योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किए । कार्यक्रम में स्वागता दत्ता , माधवी दत्ता, लीला यादव,गीता मंडल, अंकित अग्रवाल,सिंपल अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, भावना मिश्रा, गीता श्रीवास,मिनी मिश्रा, विभा मिश्रा , रोशनी देवांगन, दुर्गेश पटेल, नीतीश साहू, स्वास्तिक साहू, राहुल घिरे ने विशेष सहयोग प्रदान किए ।

राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में संपन्न हुए कार्यक्रम में भारत योग शक्ति परिषद के प्रदेश संयोजक तथा अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक भास्कर, एफआईपीबी की स्टेट मेंबर रीतू साहू, शुद्ध योग केंद्र बिलासपुर की संचालिका मोनिका पाठक, मुनमुन केसरी, भावना तिवारी, श्वेता सुमन, जागृति,माधवी, प्रिया,राहुल, अंकित, शानू, लोमेश, इंदू साहू, अंजली चौहान, नीतीश, विकास, राजेश, अंजली सिदार, हरिशंकर, रोशनी, शुभ्रा, शिवांस, सार्थक, रीत, जान्हवी, प्रणव, आर्या, आकांक्षा, आरव, परी, शौरवी, भाव्या, रहम सिंग, अनय,देव, क्रिधा, कवीर, अभिषेक, गौरा, शुबू, मुस्की, आव्या,निक्कू, ताहिर ,रेयान, समर, सिधार,मिनी मिश्रा, रखी, दुर्गेश पटेल, महेश राठौर, अमित सिंह, अजय पटेल, इंदु वैष्णव, अमित साहू, सुशील वर्मा, आकाश सोनी सहित शुद्ध योग केंद्र के बच्चों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

योगभ्यास कार्यक्रम में “भारत योग शक्ति परिषद” के द्वारा देश एवं प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को योग से जोड़ने के लिए अनवरत रुप से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर खिलाड़ी छात्र- छात्राएं, युवाजन सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811