Let’s travel together.

आंकलन शिविर में हुआ विकासखंड के दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

0 123

 सुरेंद्र जैन धरसीवा 

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देश पर विकासखंड धरसीवा के शालाओं में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविर का आयोजन शासकीय कन्या हाई स्कूल चरौदा में आयोजित किया गया | आंकलन शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंन्द्र सेन, जनपद सदस्य पूजा अश्वनी वर्मा , एपीसी समावेशी शिक्षा माया वर्मा , बीआरसीसी प्रकाश यादव , नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम लोकेश कुमार वर्मा , प्रवीण कुमार छत्रवाणी स्पेशल एजुकेटर , प्रेरणा यादव थेरेपिस्ट , संकुल समन्वयक हिमकर साहू, रोहित घृतलहरे, युवराज वर्मा सहित अन्य संकुल समन्वयक , शालाओं के शिक्षक व बच्चों के पालक़गण उपस्थित रहे | आंकलन शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंन्द्र सेन व अन्य अतिथियों के द्वारा 15 बच्चों को लो विजन किट एवं 2 बौध्दिक दिव्यांग बच्चों को पज़ल सेट का वितरण किया गया |
आंकलन शिविर में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समावेशी शिक्षा में प्री-प्रायमरी , कक्षा 1 से 12 वीं तक के शालाओं में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के 21प्रकार की दिव्यांगता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों ईएनटी डॉ संजय तिवारी, मनोरोग विशेषज्ञ अविनाश शुक्ला, साइकोलाजिस्ट ममता गोस्वामी की टीम के द्वारा परीक्षण किया गया।

शिविर में ऐसे बच्चों को बुलाया गया था जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है , जिन बच्चों को शल्य चिकित्सा की आवश्यकता है , जो बच्चें आज तक किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण में सम्मिलित नही हुए है और जिन बच्चों को उपकरण की आवश्यकता है | शिविर स्थल पर 10 दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड भी बनाया गया | शिविर में कुल 105 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से श्रवणबाधित 9, अल्पदृष्टीबाधित 63, सिकलसेल 7, बहु दिव्यन्गता 4,सेलेब्रल पाल्सी 1, अस्थिबाधित 10 , स्लो लर्नर 2, बौध्दिक दिव्यांगता 2 एवं डाउन सिंड्रोम वाले 1 बच्चें का चिन्हांकन हुआ | 25 बच्चों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु-परंपरा का हुआ गुणगान, विद्वानों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दतिया में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न     |     अमका झमका माता मंदिर से निकली भव्य पुरुष कावड़ यात्रा, राम रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक     |     सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार      |     रायसेन।आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 1200 किलो महुआ लाहन जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811