सिलवानी रायसेन । बारिश का कहर सिलवानी में दर्जनों मकान ढह गए हे। राशन और जरूरी सामान भी बर्बाद हो गया हे।
नदी किनारे बसे घरों में पानी भर गया। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल पीड़ितों के बीच पहुंचे।विधायक देवेंद्र पटेल बोलो बोले संकट की घड़ी में जनता के साथ हूं।

सिलवानी मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सिलवानी नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों में कहर बरपा दिया है। भारी बारिश से इंदिरा कॉलोनी, गांधीनगर, जेल रोड, पंचपीर मोहल्ला, शिवाजी नगर और टेकरी मंदिर क्षेत्र में दर्जनों कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई घरों में पानी भरने से राशन, कपड़े और जरूरी सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को वार्ड क्रमांक 1 स्थित पुराने जय भवन में शिफ्ट किया गया है, जहां उन्हें राहत शिविर में ठहराया गया है।

विधायक पटेल ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा गुरुवार को सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल और रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। विधायक खुद बारिश के बीच बेगम नदी पर बने कच्चे रिपटे को पार कर वार्ड नंबर 2 तक पहुंचे।उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन के साथ मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलवाई जाएगी। विधायक के साथ नगर परिषद सीएमओ ऋषिकांत यादव, तहसीलदार सुधीर शुक्ला सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

पीड़ितों ने बताया कि कई दिनों से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन विधायक के दौरे से उन्हें मदद की उम्मीद जगी है। उन्होंने तत्काल मुआवजा राशन और मकानों की मरम्मत की मांग रखी है विधायक पटेल के साथ मौजूद प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही क्षति का आंकलन शुरू किया। खासकर पंचपीर मोहल्ला और जेल रोड जैसे इलाकों में लोगों का फर्नीचर, राशन और कपड़े पूरी तरह खराब हो चुके हैं। विधायक ने कहा यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन मैं हर पीड़ित के साथ हूं। प्रशासन से मिलकर हर संभव राहत पहुंचाई जायेगी और पुनर्वास में कोई देरी नहीं होगी।