Let’s travel together.

समाज के विकास के लिए मतदान अवश्य करें: डॉ केपी अहिरवार

0 286

पी जी कॉलेज में हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्ट:धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के प्रति जन सामान्य में जागरूकता पैदा करने एवं शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के उद्देश्य से स्थानीय पी जी कॉलेज में प्राचार्य डॉ केपी अहिरवार के निर्देशन एवं एनएसएस यूनिट द्वारा मतदान

के अधिकार का उपयोग करने छात्रों को प्रेरित किया गया इस अवसर पर डॉ केपी अहिरवार ने कहा कि जागरूक मतदाता ईमानदारी व निर्भीकता से मतदान कर योग्य जनप्रतिनिधि चुने जिससे गांव और समाज का विकास हो सके जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है और उनके वोटर आई डी कार्ड नहीं बने है वे संबंधित बी एल ओ से संपर्क कर वोटर कार्ड बनवाए। एन एस एस अधिकारी डॉ जितेंद्र चौधरी ने वोट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफल लोकतंत्र और समाज के भावी विकास के लिए सही प्रतिनिधि चुने,जो उन्नत भारत के लिए अति महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि पचायत चुनाव की अधिसूचना लागू होने के बाद से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है ऐसे में मतदाताओं की जागरूकता व जिम्मेदारी है कि योग्य प्रतिनिधि को अपना वोट दे।
इस अवसर पर डॉ पी के बिदौलिया, डॉ एन आर सुमन, डॉ रमेश अहिरवार,एकता मसीह, डा.अनिल जैन,धीरज जॉनसन सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत: डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811