Let’s travel together.

162 नवांकुर सखियों ने एक साथ कहा, हम धरती को नहीं होने देंगे वीरान

0 268

– नवांकुर संस्था ने प्रदान किये ग्यारह सौ पौधे

विजी लवानिया, गौहरगंज रायसेन 

ब्लाक औबेदुल्लागंज नगर के वार्ड नंबर क्र. 12 अर्जुन नगर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मप्र जन अभियान परिषद योजना सांख्यिकी विभाग, मप्र शासन द्वारा नवांकुर संस्था अंबेडकर बुद्धिस्ट चेरिटेबल एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के वालिंटियरर्स के नेतृत्व में स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर 162 से अधिक महिलाओं को नवांकुरित पौधे के बैग भेंट किये गए। उन्हें पर्यावरण पालन-पोषण का संकल्प दिलाया गया। महिलाओं ने कलश व गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली। उक्त स्थल पर मौजूद सभी महिलाओं को नवांकुर सखी परिचय पत्र प्रदान किये गए। यात्रा में मुख्यातिथि मप्र जन अभियान परिषद के सलाहकार करन सिंह कौशिक, संभाग समन्वयक वरूण आचार्य, ब्लाक समन्वय निशा बहेकार, नगर परिषद की नप. उपाध्यक्ष नमिता अग्रवाल, नगर परिषद इंजीनियर जैन पार्षद प्रमोद सेन, रामेश्वर नागर,थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह प्रतिनिधि राजेंद्र गुडडू साहू, मेंटर प्रेमनारायण सोनी, सेक्टर प्रभारी सुनील सेरिया अध्यक्ष अंबेडकर बुद्धिस्ट चैरिटेबल सोसायटी,बारेलाल नायक, वीर सिंह चौहान, भूपेंद्र नागर, आरती यादव, कन्हैया धुर्वे, सुशील चतुर्वेदी, प्रमोद पांडे सहित महिला बाल विकास, नगर परिषद, आजीविका समूह, मेंटर्स एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के साथ महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811