Let’s travel together.

योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

0 448

प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने दिखाई अपनी कार्य कुशलता

सी एल गौर रायसेन

योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को जिला स्तरीय स्पोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन रायसेन नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया,जिसमें अनेक प्रतियोगियों ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं अपनी कार्य कुशलता दिखाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में चयनित किए गए प्रतियोगी आगामी राज्य स्तरीय होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। आयोजित की गई प्रतियोगिता में चयन कमेटी द्वारा 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है, सभी चयनित खिलाड़ियों को कमेटी की ओर से हार्दिक बधाई दी गई। चयन किए गए खिलाड़ियों में शिखा गौर, अनामिका साहू, पवन कुशवाहा, सौरभ जाट, प्रवीणअहिरवार, आदित्य अनंत विश्वकर्मा, भूपेश प्रजापति, अवनी पाठक, जहान्वी धाकड़ आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के मौके पर राजीव लोचन कस्तवार, आरती शर्मा, डॉक्टर संजय सोलंकी,ओपी चौहान, रमेश शर्मा,एन के शर्मा, आरजीएम स्कूल के डायरेक्टर नमन शर्मा, प्राचार्य अजय ठाकुर, श्रीमती उषा श्रीवास्तव सहित आरजेएम विद्यालय के शिक्षक शिक्षण कहां है विद्यार्थी पलक अभिभावक गण मौजूद रहे। मुक्ति कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव एन के शर्मा द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811