Let’s travel together.

हाईवे पर आवारा पशुओं का जमाबड़ा, राहगीर हो रहे हैं परेशान, दुर्घटना में पशुओं की भी हो रही मौत

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज कहीं ना कहीं आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। जनता और सड़क पर चलने वाले राहगीर लंबे समय से आवारा मवेशियों की धमा चौकड़ी से परेशान हैं। जरा पानी गिरता है तो आवारा मवेशी सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। इन आवारा मवेशियों का सड़क पर हमेशा जमावड़ा सर्वाधिक देखने को मिलता है। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटना होने से लोग परेशान हैं। ये मवेशी आए दिन आपस में भिंड जाते हैं जिससे सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है।

आमजन की मानें तो कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन आवारा मवेशियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के समय में मवेशियों का सबसे ज्यादा जमावड़ा सड़कों पर ही होता है। आवारा मवेशी पूरी सड़क पर दिन भर खड़े रहते हैं तो कई मवेशी बीच सड़क पर ही बैठे रहते है। वाहन चालक हार्न भी बजाता है तब भी वे टस से मस नहीं होते। वाहन चालकों को नीचे उतरकर उन्हें सड़क किनारे करना पड़ता है, तभी वह आगे बढ़ते हैं। दिन हो या फिर रात यह मवेशी राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत बने हुए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से सब्जी व फल विक्रेता व राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। घूम रहे आवारा पशुओं के संबंध में बारिश के समय मुनादी कराकर मवेशी मालिकों को हिदायत दी थी कि वे अपने मवेशी घर में ही बांध कर रखें, अन्यथा मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मगर इसका कोई असर आज तक नहीं हो पाया है। गांव के रहवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से पशुपालन किया जा रहा है।

दुधारु पशुओं को घरों के आसपास रखने वाले लोग बछड़ों को बाहर में छोड़ देते है। जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो गाय मालिक उसको भी घर से बाहर भगा देते हैं। जिससे गाय आवारा जानवरों के साथ सम्मिलित होकर रोड पर घूमती रहती है
आवारा मवेशियों को यहां से वहां ले जाने के दौरान ये यातायात को बाधित कर रहे हैं। भोपाल विदिशा रोड के आस-पास के चौक-चौराहों में इन दिनों सड़कों पर पशुओं की धमा चौकड़ी से आमजन परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं अनेक लोग इन पशुओं से टकराकर दुर्घटना का शिकार भी हो रहे है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस मामले पर उचित कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811