Let’s travel together.

बेगमगंज में सेमरी व बीना नदी उफान पर सभी 12 घाट जलमग्न,आवागमन बंद

0 263

अज्ञात शव बीना नदी में बहता निकला, वीडियो हुई वायरल

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

पिछले 48 घण्टे की धुआंधार वर्षा से क्षेत्र में चारों दिशाओं में पानी -पानी नजर आ रहा है। इस बीच शाम करीब 4 बजे खजूरिया घाट के पुल पर खड़े युवाओं ने एक व्यक्ति के शव को राहतगढ़ की ओर बहते हुए देखा तो उन्होंने उसका वीडियो बनाकर तेजी से वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही बेगमगंज थानाप्रभारी राजीव उइके एसडीआरएफ की टीम को लेकर पुलिसबल के साथ पहुंचे और जेसीबी मशीन भी बुलाई लेकिन तब तक शव बहते हुए आगे राहतगढ़ की सीमा में पहुंच चुका था। जिसकी टीआई उइके ने तत्काल राहतगढ़ पुलिस को सूचना दी।

थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि उन्हें किसी ने वीडियो पर बीना नदी में एक शव बहने की रील चलना बताया तो तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन शव बहता हुआ आगे निकल गया है। संभावता ये व्यक्ति गैरतगंज -बेगमगंज के बीच बीना नदी के किसी ना किसी घाट से बहा होगा। इसकी सघनता से पड़ताल शुरू कर दी है।

पिछले कई दिन से हो रही वर्षा ने 24 घण्टे के अंदर विकराल रूप ले लिया और इतनी तीव्रता से बरसी कि चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है।एक मात्र सागर – भोपाल मार्ग खुला है जबकि बीना नदी के सभी 9 घाटों में महुना गूजर , बेरखड़ी , चँदोरिया , मानपुर , माला , कोहनियां , विनायकपुर – बर्री कला , डांडिया -हरदोट , एवं सेमरी नदी के तीन घाट नैनविलास , सलैया , रेहटवास के पुल एवं कालेज के पीछे सोंठिया , ढिमरोली रपटा जलमग्न होने से पिछले 24 घण्टे से आवागमन बंद होने से क्षेत्र का जनसंपर्क टूटा हुआ है।
बेगमगंज की जीवनदायनी सेमरी एवं बीना नदी इन दिनों उफान पर है। जबकि बेगमगंज – सुल्तानगंज मार्ग पांडाझिर के पास दुधई नदी के रपटे पर पानी होने के कारण पिछले 5 दिन से लगातार बंद होने के कारण लोगों को 10 किमी का चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
आज तक सड़क ठेकेदार द्वारा व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

बीना नदी के चँदोरिया घाट माला फाटक होकर जाने वाले मार्ग पर कुछ युवाओं ने  शनिवार सुबह से एक नया धंधा शुरू कर दिया है बेगमगंज से दूसरी तरफ चँदोरिया , माला , सिलतिरा , गोपालपुर , खेरपुर , मानपुर एवं विदिशा जिले के ग्यारसपुर , हैदरगढ़ , धामनोद , दासीपुर , पचपेढिया ,मनोरा , या फिर विदिशा जाने वालों के लिए दो -दो सौ. रुपए लेकर तीन से 4 फिट करीब फीट पानी में से हाथठेला पर बाइक रखकर एवं उसके ऊपर बाइक चालक को भी खड़ा करके निकालने का धंधा शुरू कर दिया है और जल्दबाजी में लोग इन्हें पैसे देकर अपनी जान जोखिम में डालकर निकल भी रहे हैं।
इस जोखिम भरे काम में धंधेबाज युवाओं एवं ग्राहकों को किसी भी समय धोखा हो सकता है क्योंकि सड़क के दोनों तरफ 4 से 5 फिट तक गहरी खाई है , जो सड़क निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा जहां से मिट्टी व मुरम खोदे जाने से हो गई थीं।
प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी और पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं और जा अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव में उपरोक्त राफ्टों से आवागमन कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि 3 वर्ष पूर्व बीना नदी के बेरखेड़ी घाट पर इसी प्रकार निकलते समय एक महिला एवं पुरुष तेज बहाव में बह गए थे । जिनके शव बहुत दूर गोताखोरों को मिल पाए थे।

सूचना मिलते ही नवागत तहसीलदार प्रमोद कुमार उइके एवं थाना प्रभारी राजीव उइके एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और माला फाटक से चंदोरिया जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया दोनों तरफ बैरिकेट्स लगवाए और दोनों तरफ तो चौकीदारों को तैनात किया गया है ।
इस बीच जो युवा दो ₹200 लेकर इस पर से उसे पर लोगों को कर रहे थे वह गायब हो गए।

तहसीलदार प्रमोद कुमार उइके का कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे थे ।यदि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर किसी को इस पार से उसे पार करते हुए या स्वयं जाते हुए पाया गया तो तत्काल उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811