Let’s travel together.

पति ने शराब पीने से तौबा की तो पत्नि साथ रहने को हुई राजी

0 279

पुलिस परिवार परामर्श केद्र ने अलग रह रहे पति पत्नि को किया साथ साथ रहने को किया राजी

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

शराब का सेवन करना एक युवक को महंगा पड़ गया जव उसकी पत्नि उसे छोड़ कर अपने पिता के पास चली गई। लेकिन पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुचने पर काउंसलरो के द्वारा की गई काउंसलिंग पर पति ने शराब से तौबा कर ली। तब पति व पत्नि के बीच राजी नामा करा कर खुशी खुशी घर रवाना किया गया।
महंगबा गांव निवासी युवक गोलू कुशवाह के शराब पीने व मारपीट करने से परेशान उसकी पत्नि गीता बाई अपने पिता के घर चली गई। हालांकि पति कई बार पत्नि को लिवाने ससुराल भी गया लेकिन पत्नि ने साथ आने मना कर दिया।
मामला पुलिस परिवार परामर्ष केंद्र में पहुंचा। जहां पर एसडीओपी राजेश तिवारी द्वारा दोनो पक्षो को बुला कर काउंसलर विनय जैन व मुन्ने खान मैकानिक के द्वारा काउंसलिग करते हुए दोनो पक्षो को सुना । पत्नि द्वारा पति पर शराब पीने व प्रताडि़त करने के आरोप लगाए गए । जिस पर काउंसलिग करते हुए दोनो प़़क्षो को समझाईस दी गई। यहां पर पति द्वारा कभी भी शराब न पीने व पत्नि को परेशान ना करने का वचन दिए गया। जिस पर पति पत्नि के बीच समझौता कराया गया। यहां दोनो ही पक्षो के द्वारा राजीनामा की लिखित व मौखिक सहमति दी गई।

एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि पति- पत्नि के बीच राजीनामा कराया गया। तथा एक दूसरे को फूल माला पहनाकर विदा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर और स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत     |     उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811