Let’s travel together.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर अखिलेश ने दिया ऐसा जवाब कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब चौंक गए

0 90

लोकसभा चुनाव का आधे से भी अधिक का सफर खत्म हो चुका है. अब सिर्फ 3 चरण के चुनाव ही शेष रह गए हैं. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी का रथ अब धंस गया है. बीजेपी को तो 140 सीट भी नहीं मिलेगी. क्या रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम अपनी रणनीति आपको नहीं बताएंगे.

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ संयुक्त रूप से पीसी करते हुए लखनऊ में कहा, “बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. उनको जितनी ऊंचाई पर जाना था वह वहां चली गई. अब उनका नीचे आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. बीजेपी लगातार नीचे गिर रही है. बीजेपी का रथ फंस नहीं धंस गया है.” उन्होंने आगे कहा कि हम यूपी में 79 सीटें जीत रहे हैं. जबकि इंडिया गठबंधन देश में चुनाव जीतने जा रहा है.

यह हमारी रणनीति का हिस्साः अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को लेकर उनके चुनावी क्षेत्र में यह नारा लगाया जा रहा है रायबरेली के लोग कांग्रेस के उम्मीदवार को ही नहीं जीताएंगे बल्कि वो प्रधानमंत्री को दिल्ली भेजेंगे, इस सवाल पर अखिलेश यादव ने बिना समय गंवाए कहा, “हम अपनी कोई रणनीति आपको नहीं बताएंगे. भई, किस बूथ पर बीजेपी हार रही है क्यों बता दें इनको. राहुल को लेकर हम कुछ भी नहीं बताएंगे, यह हमारी रणनीति का हिस्सा है.”

लखनऊ में बुलाई गई पीसी में पीएम मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “… ये शब्द उनके हैं… मटन, बीफ, चिकन, मछली, मंगलसूत्र ये सारे चीजें या शब्द मेरे हैं या उनके हैं? इस सब की जगह पिछले 10 साल में आपकी सरकार की कामयाबी क्या हैं? ये बताकर वोट लो. हम बताते हैं कि हम अपने दौर में मनरेगा लेकर आए, फूड सिक्योरिटी एक्ट लेकर आए जैसे कई चीजें लेकर आए.”

यह 2 विचारधाराओं के बीच का चुनावः खरगे

खरगे ने 4 जून को बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा, “अब तक चार चरण के चुनाव खत्म हो चुके हैं, इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में दिख रहा है. जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है. मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की नई सरकार बनाने जा रही है. यह चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है. यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811