Let’s travel together.

मनोज द्विवेदी को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

0 237

संगठन और पत्रकारों की मजबूती के लिये करते रहेगें कार्य

अनूपपुर ।जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक कीर्तिक्रांति ,अनूपपुर के स्थानीय संपादक मनोज कुमार द्विवेदी को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री द्विवेदी को प्रदेश स्तर पर दायित्व सौंपे जाने पर पत्रकार बन्धुओं और शुभचिंतकों ने उन्हे शुभकामनाएँ देते हुए प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया को धन्यवाद प्रेषित किया है।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया ने 8 अप्रैल को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। श्री भदौरिया की नवीन कार्यकारिणी में मनोज द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश कार्यकारिणी में अनूपपुर का सम्मान बतलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,पत्रकारिता और पत्रकारों की मजबूती के लिये हर संभव प्रयास करुंगा। उन्होंने स्वयं पर भरोसा जताने और प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिये प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के प्रति आभार प्रकट किया है। श्री द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहडोल, अनूपपुर, उमरिया सहित अन्य जिलों के पत्रकारों ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं ।
यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि श्री द्विवेदी इससे पूर्व अनूपपुर महा सविव,जिलाध्यक्ष, शहडोल संभाग के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश अध्यक्ष मण्डल के प्रदेश सह – संयोजक तथा मुरैना प्रांतीय महाधिवेशन 2025 में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811