Let’s travel together.

श्रीराम जन्म के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाल महाआरती हुई  ,केक काटा मनाया जन्मदिन

0 121

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम अंबाडी में भगवान श्रीराम के जन्म के उपलक्ष्य में चौकसे परिवार और गांव ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े और डीजे के साथ नाच गाकर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा राम जानकी अयोध्या धाम मंदिर प्रारंभ होकर गणेश मंदिर, चांदनी चौक शिव पार्वती मंदिर, साहू मंदिर सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस अयोध्या धाम मंदिर पहुंची। जहां-जहां से श्री राम जी की शोभायात्रा यात्रा निकली वहां वहां पर पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीराम एवं हनुमान जी की झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। वापस अयोध्या धाम लौटने पर देर शाम श्री राम का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके पश्चात महा आरती का आयोजन हुआ। देर रात तक हवन का कार्यक्रम चलता रहा। शोभा यात्रा की समाप्ति पर महा प्रसादी का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811