Let’s travel together.

अर्पित शर्मा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में जीता गोल्ड, नगर में हुआ भव्य स्वागत

0 62

अंकित कुशवाह मंडीदीप रायसेन 

विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिभाशाली धावक अर्पित शर्मा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य अंकित कुशवाहा ने बताया अर्पित शर्मा के नगर लौटने पर वार्ड नंबर 5 स्थित विवेक जागृति स्कूल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला, साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विवेक जागृति स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक बद्री सिंह चौहान, संरक्षक विपिन भार्गव, पवन श्रीवास्तव, स्कूल संचालक कपिल देव सिंह चौहान, क्लब अध्यक्ष रिजवान अली एवं कोच विराट मिश्रा और मुनीम खान उपस्थित रहे। सभी ने अर्पित की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इनका कहना हे-

“अर्पित शर्मा की यह उपलब्धि पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विपिन भार्गव पूर्व नपा अध्यक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811