-नकली दुल्हन व गैंग 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गई थी
– पूर्व में पुलिस दो महिला आरोपियों को पकड़ चुकी है अब इनके दो अन्य साथी भी पकड़े गए
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के समक्ष फरियादी अशोक पुत्र मेवालाल प्रजापति उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोरबर थाना खनियांधाना ने आरोपी रानी शर्मा उर्फ जामवती पाल निवासी ग्राम निचरौली टीला थाना करैरा, प्रीति लोधी निवासी ग्राम तिधाई थाना भौती, राजा चौहान व रामस्वरूप उर्फ परमाल चौहान निवासी ग्राम बिरौली थाना पिछोर के विरुद्ध शादी के नाम पर शपथपत्र तैयार कर 60 हजार रुपए ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नकली दुल्हन व गैंग 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गई थी-
बताया जा रहा है ग्राम टीला की जामवती पाल ने रानी शर्मा निवासी गुना बनकर अशोक प्रजापति से शादी की व परमाल सिंह चौहान निवासी बिरौली को रानी शर्मा का फर्जी पिता बनाया। इसके बाद नकली दुल्हन व गैंग 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर दो आरोपी जामवती पाल निवासी निचरौली व प्रीति लोधी निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौती को गिरफ्तार कर लिया था।
शादी के नाम पर ठगी करते थे-
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी राजा चौहान एवं परमाल सिंह चौहान निवासी बिरौली थाना पिछोर को गिरफ्तार किया है। यह गैंग नगर के अविवाहित व्यक्तियों से शादी कराने के नाम पर ठगी करता है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 502/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340 (2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया एवं विवेचना में लिया था। उक्त प्रकरण मे आरोपी एसपी राजा चौहान एवं परमाल सिंह चौहान निवासी बिरौली थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। पूर्व में आरोपियां जामवती पाल निवासी निचरौली , टीला हाल सरकारी अस्पताल के पास करैरा व प्रीति लोधी निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौंती को गिरफ्तार किया जा चुका था। यह गैंग क्षैत्र के अविवाहित व्यक्तियों से शादी कराने के नाम पर ठगने का काम करता था।