मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10 एवं 12वीं की शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन केंद्र अध्यक्ष हेम कुमार जैन, एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष कुंज बिहारी खजुरिया के निर्देशन एवं समन्वय में संपन्न हुई ।केंद्र पर 241 छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा उपरांत 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्ति होने वाले केंद्र अध्यक्ष हेम कुमार जैन व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली को विदाई समारोह का आयोजन जन शिक्षा केंद्र दीवानगंज में रखा गया। जिसमें प्राचार्य टीडी मेश्राम एवं उनकी टीम द्वारा श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई। विदाई समारोह का संचालन आशीष डिमरी जन शिक्षक दीवानगंज के द्वारा किया गया। साथ ही जनशिक्षक मानसिंह यादव, आशीष रावत, महबूब भाई जन शिक्षक खोहा संकुल सह समन्वयक संजय जैन ,जवाहरलाल जैन,प्रमोद मेहर नईम खान,बहादुर सिंह नायक ,निधि जैन,प्रीति आठ्या ,आदि शिक्षक साथियों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।