Let’s travel together.

एक दशक बाद शुरू हुई नालियों की साफ सफाई

0 163

 सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवा की ग्राम पंचायत सांकरा में करीब एक दशक बाद मुख्य मार्ग की नालियों की साफ सफाई शुरू होने से ग्रामीण प्रसन्न हैं.

ज्ञात रहे कि सांकरा से पठारीडीह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का उन्नयन कार्य के समय इस मार्ग पर आने वाले सांकरा एवं सोंडरा गांव में सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण किया गया था लेकिन सांकरा में साफ सफाई के अभाव में चौक से लेकर मांगी तालाब तक नालियां पूरी तरह कूड़ा कचरा के साथ मिट्टी से बंद हो गई थी जिसके चलते वर्षाकाल में कुछ रहवासी मकानों में भी पानी भरने की समस्या से ग्रामीण हलाकान होते थे और कुछ दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के सामने स्वयं के खर्च से नालिया साफ करवाते थे.बीते करीब एक दशक में कई बार मांग करने के बाबजूद पीएम सड़क के किनारे बनी गांव की मुख्य नालियों की कभी साफ सफाई नहीं हुई थी.अब हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में गांव के रघुनाथ साहू के सरपंच बनने के बाद मुख्य मार्ग किनारे की नालियों की साफ सफाई भी ग्राम पंचायत ने शुरू करा दी है.करीब एक दशक बाद नालियों की सफाई शुरू होने से ग्रामीण काफी खुश हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811