Let’s travel together.

नशे में धुत होकर बनियान में स्कूल पहुंचे मास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

0 113

– अधिकारियों ने की कार्रवाई किया सस्पेंड

– ग्रामीणों ने बनाया वीडियो और अफसरों से की शिकायत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर के प्राथमिक विद्यालय इमलिया में एक स्कूल शिक्षक द्वारा शराब के नशे में बनियान पहनकर स्कूल आने के मामले में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। प्राथमिक स्कूल इमलिया में पदस्थ शिक्षक प्रमोद भागौरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें शिक्षक केवल बनियान पहनकर और शराब के नशे में अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने बताया कि पछोर के प्राथमिक विद्यालय इमलिया में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रमोद भागौरिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उनके द्वारा गरिमा के प्रतिकूल आचरण की शिकायत आई है। बीआरसीसी के प्रतिवेदन पर संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

बनियान में पहुंचे, दिखाई राजनीति-

बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्कूल इमलिया में पदस्थ शिक्षक प्रमोद भागौरिया अपने स्कूल में केवल बनियान पहनकर पहुंच गए। इस दौरान उन पर ग्रामीणों द्वारा शराब के नशे में होने के आरोप भी लगाए गए हैं। जब स्कूल में यह घटनाक्रम चला उस दौरान ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो बनाया और स्थानीय जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 15 सहित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए। इस मामले में प्रांरभिक जांच जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने पिछोर बीआरसीसी से कराई। इसके बाद संबंधित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया।

शिक्षक ने की अपशब्द का प्रयोग-

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है इसमें शिक्षकीय गरिमा को तार-तार कर बनियान में मौजूद शिक्षक प्रमोद भागौरिया न केवल अपशब्द का प्रयोग करता नजर आ रहा है, बल्कि अपने राजनैतिक रसूख की भी बातें कह रहे हैं। स्कूल में जब यह घटनाक्रम हुआ उस दौरान यहां के ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811