Let’s travel together.

पोषण भी, पढाई भी: तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0 56

 देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

सांची में बच्चों के समग्र विकाfस के लिए पोषण और शिक्षा के महत्व को समझते हुए, जनपद पंचायत सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में विशेष रूप से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण और उनकी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रशिक्षण में तीन सेक्टरों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया, जिनमें सांची, पेमत और शहरी क्षेत्र के 100 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण देने वाली सुपरवाइजर विनीता राय, श्रीमती ऊषा बेले और श्रीमती नीता अहिरवार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण के महत्व, उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक आहार, और शिक्षा के पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।


यह शिविर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के बेहतर विकास के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक प्रभावी रूप से काम कर सके ।
शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811