Let’s travel together.

बालमपुर घाटी के ऊपर जंगल में अज्ञात  कारणों से लगी आग  फायर ब्रिगेड आने के बाद पाया  आग पर काबू

0 83

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 बालमपुर घाटी पर सोमवार को सुबह जंगल में धुआ उठता हुआ दिखाई दिया।  ग्रामीणों ने जाकर देखा तो रात भर से जंगल में आग से लग रही थी जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। सोमवार सुबह जंगल में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर बनकर्मी पहुंचे और  फायर ब्रिगेड भोपाल को सूचना दी गई। 1 घंटे बाद  भोपाल से घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंची।

वन कर्मी और फायर ब्रिगेड द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया जा सका।  बता दें कि गर्मी के दिनों में जंगल में सूखे पेड़ पौधे और पत्ते पड़े होने के कारण आग लगी होना बताया जा रहा है इससे कुछ दिन पहले दीवानगंज के पहाड़ पर भी तीन दिन तक आग सुलगती रही थी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811