मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कई महिलाओं ने सप्तमी पर व्रत रखकर विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की। चैत्र में कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी को यह व्रत रखा जाता है। शीतला सप्तमी के दिन भक्त व्रत रखकर पूरे विधि विधान और भक्ति भाव से माता शीतला की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी के व्रत का बहुत महत्व होता है। हिंदू पंचाग के प्रथम माह चैत्र में कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी को यह व्रत रखा जाता है। हालांकि व्रत की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को हो जाती है।

सप्तमी के दिन सुबह से ही महिलाएं मंदिर में पहुंचना प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक चलता रहा। कई महिलाओं ने विधि विधान से सप्तमी माता की पूजा अर्चना खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज , पुराने गुरुद्वारा मंदिर, राम जानकी मंदिर में पूजा पाठ कर दिनभर व्रत रखा।