Let’s travel together.

मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार, अपराधियों को पनाह दे रही सरकार: विभा पटेल

0 160

प्रदेश में महिलाएं एवं बच्चियां को सुरक्षा देने में फिसड्डी सरकार: विभा पटेल

महिला कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न रोकने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भोपाल।प्रदेश के सतना जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, सहित प्रदेश भर में महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों के साथ प्रदेश में लगातार हो रही बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुये मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समीप महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा में नाकाम प्रदेश की नाकारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर महिला उत्पीड़न को लेकर विरोध दर्ज किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिला कांग्रेस नेत्रियों ने महिला विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये मोहन यादव सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया।

श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, युवतियों और अबोध-मासूम बच्चियों के साथ शोषण, दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में दिल दहलाने वाली रोज बलात्कार की लगभग 20 अमानवीय घटनाएं सामने आ रही है, जो इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते आपराधिक सोच के व्यक्तियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ और निड़र होकर घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि सतना में घटित हुई घटना से साबित होता है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। बढ़ते महिला अपराधों से सभ्य समाज कलंकित हो रहा है। इन घटनाओं से महिलाओं, बच्चियों में भय और आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जो स्वयं गृहमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं, उनसे न तो मुखिया की कुर्सी संभल रही है और न ही गृहमंत्री का दायित्व ठीक से संभाल पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गृहमंत्री का दायित्व किसी अच्छे, योग्य और जिम्मेदार व्यक्ति को सौंप दें, ताकि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चौक-चौबंद किया जा सके, अपराधियों पर लगाम लगे, ताकि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों को सुरक्षा और सम्मान मिल सके, आमजन को आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों से राहत मिल सके।
श्रीमती पटेल सहित महिला नेत्रियांें ने प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न मामलो पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर किये गये प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन स्थानीय थाना प्रभारी को सौंपते हुये प्रदेश में हर दिन नाबालिग बच्चियों, महिलाओं के साथ घटित हो रही घटनाओं, बढ़ती बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला कांग्रेस नेत्रियां राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, तला देवरे, अंबिका शर्मा, यशोदा पांडेय, रासिदा मुस्तफा, चंदा चौहान, रेखा भदौरिया, राजकुमारी केवट, पार्वती मोरे, सकुन राणा, रजनी दुबे सहित अन्य महिला कांग्रेस नेत्रियां उपस्थित थीं।

श्रीमान संपादक महोदय मीडिया विभाग
ससम्मान प्रकाशनार्थ मप्र कांग्रेस कमेटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811