Let’s travel together.

ठेकेदार द्वारा रोड पर बनाए गए संकेतक से राजगीर हो रहा है गुमराह

0 174

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवान गंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज सेमरा तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत  बद से बत्तर हो गई थीं। नए ठेकेदार सत्येंद्र गुर्जर द्वारा 8.80 लाख का ठेका डामरीकरण का लिया गया था जो दो महीने पहले कर दिया गया है। ठेकेदार का ठेका   2029 तक रहेगा। ठेके में केवल  डामरीकरण ही  किया गया है। आरसीसी पर कोई कार्य नहीं किया गया है। चक्की आईसीसी में भी कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए। ठेकेदार द्वारा रोड पर जो संकेतक लगाए गए हैं वह बाहर से आए हुए अनजान व्यक्तियों को गुमराह कर रहे हैं फैक्ट्री चौराहे पर अंबाडी की दूरी 3.8किलोमीटर लिखीं हैं जबकि अंबाडी  केवल 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है

। वही दीवानगंज तालाब के पास संकेतक पर दीवानगंज रेलवे स्टेशन की 8 किलोमीटर दूरी पर लिखा हुआ है जबकि दीवानगंज से रेलवे स्टेशन 3 किलोमीटर दूरी पर है। गलत संकेत के कारण कई बाहर  से आए हुए ग्रामीण गुमराह हो रहे हैं। जबकि दीवानगंज ,अंबाडी , सेमरा सहित कई आसपास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों का इस मार्ग से आना जाना लगातार होता रहता है इसी रेलवे स्टेशन पर 25 गांव के ग्रामीण रोज आना-जाना करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |     इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811