Let’s travel together.

खजाने की खोज: पंचमनगर में हो रही धरोहर से छेड़छाड़

0 598

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के निकट प्राचीन स्थल पंचमनगर, किले के अवशेष, दीवार,मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में अलग पहचान रखता है और वर्तमान में बांध परियोजना के कारण जिले के अनेक ग्रामों में जलापूर्ति और सिंचाई का माध्यम भी है।


पंचमनगर के प्राचीन मंदिर की दीवार और छत में आज भी खूबसूरत नक्काशी दिखाई देती है यहां बने चित्रों में सुसज्जित हाथी, ऊंट, घुड़सवार, तलवार लिए सैनिक,पक्षी और पुरातन समय की झलकियां दिखाई देती है,और दैनिक दिनचर्या को भी प्रदर्शित करती है।कहीं कहीं यह धूमिल भी हो गई है।

परंतु मंदिर के अंदर प्रवेश करते ही जगह- जगह फर्श और दीवार को देखकर प्रतीत होता है कि इन्हें खोद दिया गया है जिससे ये अपना मूल अस्तित्व खोते जा रहे है अगर यही स्थिति रही तो वह दिन भी दूर नहीं जब प्राचीन धरोहर नष्ट हो जाएगी।इस संबंध में जब आस पास के ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह

अत्यंत प्राचीन स्थान है लोगों को लगता है और जन चर्चा भी रहती हैं कि यहां खुदाई करने से खजाना मिल सकता है इसलिए लोगों ने धरोहर और विरासत से भी छेड़छाड़ शुरू कर दी है। अगर यही हाल रहा तो पुरातात्विक महत्व का यह स्थान नष्ट हो जाएगा, इसका संरक्षण जरूरी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811