Let’s travel together.

श्री ज्ञानोदय दिगम्बर जैन सिद्धान्त महाविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह  सम्पन्न

0 377

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय, दीवानगंज, भोपाल के अंतर्गत अष्टम वार्षिकोत्सव एवं श्री ज्ञानोदय दिगम्बर जैन सिद्धान्त महाविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह  सम्पन्न हुआ। समापन  में श्री जिनेन्द्र भगवान के मंगल प्रक्षालन के साथ ही श्री सर्वज्ञदेव विधान प्रारंभ हुआ। जिसमें  सोभाग्य विधान के रचयिता पण्डित अभय कुमार जैन शास्त्री देवलाली उपस्थित रहे। जिन्होंने विधान की मुख्य पंक्तियों को समझाते हुए समागत साधर्मियों का ध्यान आकर्षित किया। तदोपरांत सभा दीक्षांत समारोह में परिवर्तित हो गयी।  संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य शुभम शास्त्री ने किया ।

स्वागत नृत्य के रूप में दिव्यांश ने  मन-मोहक प्रस्तुती दी।  में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जैन ने  आमंत्रित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। महाविद्यालय के निर्देशक पण्डित अभय शास्त्री, देवलाली ने संस्था के उदेश्य एवं गतिविधयों का विवरण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पद का गौरव डॉ शान्ति कुमार पाटिल, जयपुर ने निभाया। साथ ही दीक्षांत उद्बोधक के रूप में डा वीरसागर जैन दिल्ली ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए दीक्षांत को दीक्षा का अन्त नही शुरुवात है कहा। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के सहनिर्देशक एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित डा नीलाभ तिवारी संपूर्ण महाविद्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया था समस्त परिसर का अवलोकन करते हुए यहां अध्ययनरत छात्रों को विश्व की अद्भुत धरोहर कहा क्योंकि इनके माध्यम से समाज, देश को मार्गदर्शन प्राप्त होगा । बतौर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र जैन विधायक सभा को सम्बोधित करते हुए ज्ञानोदय संकुल को अनूठा उपक्रम बताया जिससे भविष्य में देशोन्नति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा । पण्डित रजनी , पण्डित अशोक लुहाडिया, महेश शास्त्री, डा योगेश , डा नितिन , नीरज जय कोचिन, प्रताप शास्त्री अतिथि के रूप मंचस्थ थे अन्त में अभि जैन अमन जैन विशाल जैन को उपस्थित अतिथियों के माध्यम से सिद्धांत शास्त्री की डिग्री प्रदान की गयी एवं संस्था के माध्यम से रजत पदक प्रदान किया गया कार्यक्रम संयोजक  अरुण वर्धमान ने आगामी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए जुलाई माह में यूथ कन्वेंशन में समस्त आगंतुकों को आने हेतु निवेदन किया साथ ही ट्रस्टी सुनील ने आभार व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811