Let’s travel together.

सीहोर की जनता से माफी मांगे राजीव गुजराती,कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान पर भाजपा का पलटवार

0 449

अनुराग शर्मा सीहोर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा हाल ही में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अस्पताल को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। गुजराती ने कहा था कि अस्पताल के 40 नंबर कमरे में शराब पी जाती है। इसे लेकर अब भाजपा मैदान में उतर आई है। वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा का कहना है कि यदि ऐसा हैं तो मुझे बताएं, मैं देख लूंगा। वहीं मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती या तो सबूत पेश करें या फिर सीहोर की जनता से माफी मांगें।
राजीव ने लगाए थे यह आरोप
लीसा टॉकीज चौराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाते हुए कहा था कि जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टर-कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के 40 नंबर कमरे को बार बनाकर रख दिया है। इस कमरे में अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी दारू पीते हैं और इसके बाद मरीजों का इलाज करते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जिला अस्पताल प्रबंधन निरकुंश हो गया है। मैं तो नाम लेकर कहना चाहता हूं कि डॉ. प्रवीर गुप्ता जो सिविल सर्जन है उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बदहाल कर दिया है। आए दिन अस्पताल में स्टॉफ सर फुटब्बल कर रहा है। 40 नंबर कमरे को बार बना दिया गया है। वहां दारू पीकर कर्मचारी और डॉक्टर ड्यूटी करते हैं। यह सीएमएचओ के संज्ञान में भी है, जिला प्रशासन के संज्ञान में भी है। लिफ्ट बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि 10 से अधिक सफाईकर्मी हैं जो कोई लैब टेक्रीशियन का काम कर रहा है तो कोई मेडिकल में दवाईयां बाट रहा है। आखिर आप जिला अस्पताल को चला रहे हैं या सर्कस चला रहे हैं। जबाव देना चाहिए। यदि तुरंत जिला प्रशासन नहीं जागा और जिला अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।
अरोरा बोले, मुझे बताएं मैं देख लूंगा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के आरोपों को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि सीएम मोहन यादव सख्त प्रशासक हैं, उनके बारे में पूरे प्रदेश और देश को पता है। कहीं कोई अव्यवस्था होगी तो ठीक करना हम कार्यकर्ताओं को भी आता है। यदि कोई शराब पी रहा है तो मुझे बताए मैं खुद स्वयं देख लूंगा। हां सफाई व्यवस्था की कई बार शिकायतें आ रही हैं। सफाई व्यवस्था गड़बड़ है, क्योंकि सैकड़ों मरीज आते हैं, जिसकी वजह से अव्यवस्था हो सकती है। लेकिन यह शराब वाली बात कहना बिल्कुल ही गलत है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मैं कलेक्टर महोदय से निवेदन करुंगा कि स्वयं इस मामले को देखें।
गुजराती के बयान पर प्रजापति का पलटवार
इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के बयान पर पलटवार करते हुए मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि जिस तरह के आरोप कांग्रेस पार्टी ने लगाए हैं, मैं उनको निराधार मानता हूं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है। यह हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने की साजिश है। हमारे जनप्रतिनिधि और शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश है। मैं जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती से यह कहना चाहता हूं कि अस्पताल में कौन से डॉक्टर शराब पीकर ड्यूटी कर रहे हैं, यदि इन बातों में जरा सी भी सच्चाई है तो जनता के सामने सबूत पेश करें, नहीं तो सीहोर की जनता से माफी मांगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |     बिरगांव में 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     हरियाली अमावस्या पर निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811