Let’s travel together.

बेसर कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने  जनसुनवाई में दिया आवेदन

0 97

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत शाहपुर और ग्राम पंचायत तिजालपुर के अंतर्गत आने वाली बेसर कॉलोनी में कई सालों से पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे हैं इसी  समस्या को लेकर बेसर कॉलोनी की महिलाओं ने   जनसुनवाई में आवेदन दिया है। पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने सितंबर महीने में भी जनसुनवाई में आवेदन दिया था।   पानी की समस्या  अब तक हल नहीं हुई है। बेसर कॉलोनी के कुछ मकान शाहपुर पंचायत में आते हैं तो कुछ मकान तिजालपुर पंचायत में आते हैं। दोनों पंचायत द्वारा दो साल पहले पाइपलाइन भी डाली गई है मगर पानी दोनों ही पंचायत से नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों पंचायत द्वारा अलग-अलग हैंडपंप लगा हुआ है मगर उसमें भी पानी कम और पीला आने के कारण ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
बेसर कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि 2 साल पहले नल जल योजना के तहत पानी के लिए पाइप लाइन डाली गई थीं मगर 2 साल बीत जाने के बाद पाइपलाइन शोपीस बनी हुई है। गांव की महिलाए  स्कूल में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है जबकि इस हैंड पंप में पीला पानी आ रहा है इसको पीकर बेसर कॉलोनी के कई ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं। लीलाबाई, सरोज बाई ,जमुना बाई, शिमला बाई सहित ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में एक ही हैंडपंप है उसमें भी पिला पानी आता है जिससे लोगों को अधिक बीमारी का शिकार होते रहते हैं जो हैंड पंप है उस पर  आय दिन लड़ाई झगडे होते रहते हैं। ठेकेदार द्वारा अभी तक गांव में बोर नहीं कराया गया है। और नाही नल जल योजना की पाइपलाइन चालू की गई है। ठेकेदार से कहते हैं तो कहता है करा देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811