मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पुलिस चौकी दीवानगंज के समीप अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल चालक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक सहित उसकी पत्नी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार दशरथ पाल उम्र 40 वर्ष निवासी खेजड़ा बरामद भोपाल, पुष्पा पाल पति दशरथ पाल उम्र 35 वर्ष निवासी खेजड़ा बरामद भोपाल से अपनी मोटरसाइकिल से खोह गांव जा रहे थे। जैसे ही दीवानगंज पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे मोटरसाइकिल चालक सहित उसकी पत्नी रोड पर गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को दीवानगंज पुलिस की गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों के परिजन दीवानगंज अस्पताल पहुंच गए थे।