Let’s travel together.

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में किया गया केरियर मेले का आयोजन

0 69

-250 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 120 हुए शार्ट लिस्टेडः 08 कम्पनी ने लिया भाग

डॉ.अनिल जैन दमोह
दमोह, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय ओपन विशेष भर्ती अभियान के तहत कॅरियर मेले का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आलोक जैन और जिला रोजगार अधिकारी एल पी लड़िया ने दीप प्रज्वलित और सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ पी के जैन, डॉ एन आर सुमन, डॉ इन्दिरा जैन, डॉ संध्या पिंपलापुरे मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ एन आर सुमन ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों से साझा की.

जिला रोजगार अधिकारी लड़िया ने बताया कि इस अभियान में लगभग 08 कंपनी ने भाग लिया है जिनमें ग्यारह सौ से अधिक रिक्त पद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी के सामने उपस्थित होकर साक्षात्कार देने प्रेरित किया। वहीं डॉ इन्दिरा जैन ने कहा कि देश का सबसे बड़ा संसाधन, मानव संसाधन हैं देश में पेंसठ प्रतिशत युवा हैं। इन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

डॉ पी के जैन ने कहा कि कंपनी नौकरी देने के लिए महाविद्यालय में आयी है विद्यार्थियों को इसका लाभ लेना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ आलोक जैन ने नई शिक्षा नीति के उन विषयों पर जानकारी दी जो विद्यार्थियों को रोजगार दिला सकते हैं। उन्होंने बताया की महाविद्यालय में ए आई और फिनटेक ए आई का शुभारंभ किया गया है जिसमें 16 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा की आगे आने वाले समय में और भी रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किये जायेंगे। वक्ताओं के उद्बोधन के बाद सभी कंपनी के विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी कंपनी के बारे में जानकारी दी तथा रिक्त पद उसकी भूमिका वेतन और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

इस अभियान में शामिल कंपनी में डी एम सी एफ एस जो पुणे से आई हुई थी ने स्किल डेवलप्मेंट मैन्युफैक्चरिंग, स्टाफिंग रिक्रूटमेंट और एजूटेक सेक्टर में पंजीकृत विद्यार्थियों का चयन किया वही डीएमसीएफएस इस हियरिंग फार मानाबुकी अनअकैडमी ने एजुकेटेड और मैन्युफैक्चरिंग तथा फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स, वही शिवशक्ति एग्रो टेक लिमिटेड ने कृषि क्षेत्र में तथा आईपीएस ग्रुप एटीएस ऑटोमेटिक ने मैन्युफैक्चरिंग जय के बायो एग्रीटेक ने कृषि प्रगतिशील बायोटेक ने कृषि, उत्कर्ष ने माइक्रो फाइनेंस और डिस्टिल एजुकेशन ने टेक्निकल के क्षेत्र में पंजीकृत विद्यार्थियों का चयन किया। इस अभियान में लगभग 250 से अधिक विद्यार्थियों ने आंन लाइन पंजीयन किया।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कमला नेहरु महाविद्यालय की छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन में शामिल सहायक प्राध्यापक, साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जी पी अहिरवार ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811