Let’s travel together.

रायपुरा नई बस्ती के नागरिकों को हाई टेंशन लाईन से मिलेगी मुक्ति

0 43

-आमजनता की सुविधाओं का रखेंगे पूरा ध्यान -विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन

विदिशा। आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक मुकेश टंडन ने आज वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में भृमण किया जिसमें देखा की रायपुरा नई बस्ती में हाई टेंशन लाइन घरों के बिल्कुल पास से निकल रही थी कोई भी बड़े हादसे का अंदेशा हो सकता है इस संबंध में रह वासियों द्वारा विधायक जी को शिकायत की गई तथा मौके पर ही विधायक मुकेश टंडन ने हाई टेंशन लाइन को देखा एवं संबंधित अधिकारी एमपीवी एस ई अंकुर सेठ से फोन पर संपर्क करके हाई टेंशन लाइन के एस्टीमेट बनवाकर हटवाने के निर्देश दिए तथा रहवासियों द्वारा 15 बिजली के खभों की मांग की गई तो विधायक  ने खंबे लगवाने के निर्देश दिए जिससे रह वासियों को विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से मिल सके।


रहवासियों द्वारा पेयजल की समस्या से निराकरण के लिए एक हैंडपंप की मांग की गई तथा रमेश शिल्पकार द्वारा खंबे के ऊपर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई। कपूरी बाई एवं मोहन भाई प्रजापति द्वारा पेंशन प्रकरण की समस्या से अवगत कराया जिससे उनकी समस्याओं के निराकरण की संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए तथा उर्मिला अहिरवार एवं महेश शर्मा के बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया जिस पर आधिकारियों को तत्काल सर्वे कराने हेतु निर्देशित किया जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई में सुविधा का लाभ मिल सके।


वार्ड में भ्रमण के दौरान एक बिटिया एवं 2 बालकों के माता पिता नहीं ऐसी जानकारी प्राप्त हुई तो विद्यायक  ने बाल आशीर्वाद योजना का लाभ मिल सके इसके तहत मौके पर से ही महिला बाल विकास अधिकारी संजय सिंह को निर्देश दिया ताकि योजना का लाभ इन बच्चों को मिल सके ।


भृमण के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, दिनेश कुशवाह मंडल अध्यक्ष, सूरज सिंह किरार, छत्रपाल शर्मा, दुष्यंत वर्मा, राजकुमार राय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, गिरीश यादव, पार्षद प्रतिनिधि गोलू चौधरी, बाड के रहवासी तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा नगर मंडल विदिशा ने दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811