अनुराग शर्मा सीहोर
भारतीय जनता पार्टी के नवागत सीहोर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के लिए आज जिला मुख्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित निजी गार्डन में आयोजित किए गए सम्मान समारोह में ढोल ढमाको के बीच नवागत जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि स्वागत समारोह को लेकर विपक्ष के कुछ नेता यही काना फूंसी करते नजर आए कि जिला मुख्यालय पर बीजेपी नरेश को स्वागत के लिए पूरे 29 दिन का इंतजार करना पड़ा, जबकि इससे पहले तो जिले की आष्टा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया जा चुका है।