Let’s travel together.

तेज आबाज में डीजे बजाने पर पुलिस का एक्शन, डीजे जब्त

0 528

एसपी के निर्देश मिलते ही एक्शन में आष्टा पुलिस
अनुराग शर्मा सीहोर

डीजे की तेज आवाज के विरुद्ध कार्रवाई करने के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से मिले निर्देशों के बाद जिले भर की पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। तेज आवाज में डीजे बजने पर आष्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त किया है।


आष्टा टीआई गिरीश दुबे को सूचना मिली कि पुराना दशहरा मैदान के पास गोकुलधाम गार्डन के सामने एक डीजे संचालक तेज आवाज में डीजे बजा रहा है। मौके तत्काल पुलिस टीम भेजी गई। पुलिस टीम ने डीजे संचालक से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति मांगी, परंतु उसके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। मौके पर मौजूद राजस्व टीम, पटवारी शिवचरण एवं राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह कतरोलिया द्वारा पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज कर डीजे जब्त किया गया। डीजे संचालक व ड्राइवर सागर खत्री पिता मनोज खत्री निवासी ग्राम पानीगांव जिला देवास एवं सचिन सोलंकी पिता शांताराम सोलंकी उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिजवाड़, थाना कांटाफोड़ जिला देवास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811