Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 32वें सुरताल महोत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित 

0 120

संगीत जीवन को तनावमुक्त करता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि संगीत जीवन को तनाव से मुक्त कर देता है। गायन और वादन की कला जीवन में मिठास घोल देती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा में 32वें सुरताल महोत्सव में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सतना के प्रसिद्ध गायक दीपक अंश तथा अदभुत नर्तक आदित्य मालवीय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विन्ध्य के कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मिल रहा है अवसर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम विन्ध्य के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केस्ट्रा ने पिछले 32 वर्षों से विन्ध्य में संगीत की अलख जगाई है। इसके जनक और गुणी कलाकार मुकेश दुबे जी असमय ही हम सबको छोड़कर चले गए लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सुरताल महोत्सव की परंपरा को बनाए रखा। इसका लगातार और पूरी भव्यता से आयोजन हो रहा है। यह मंच विन्ध्य के कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर देने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों के माध्यम से कलाकारों को प्रेरित भी कर रहा है।

विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं

देश की दो सेनाओं की कमान विन्ध्य के सपूतों के हाथ में

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हाल ही में थल सेना अध्यक्ष बने श्री उपेन्द्र द्विवेदी रीवा के और कुछ दिनों पूर्व देश की नौसेना के अध्यक्ष बने दिनेश त्रिपाठी सतना के लाल हैं। आज देश की दो सेनाओं की कमान विन्ध्य के सपूतों के हाथ में है। क्रिकेट में ईश्वर पाण्डेय और कुलदीप सेन ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रीवा का नाम रोशन किया है। उप मुख्यमंत्री ने समारोह में द टाकिंग ट्विटर पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित करने का यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पुस्तक बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811